ब्लॉग में खोजें

Thursday 1 September 2016

दुनिया में सबसे सस्ता 4G प्लान देने का दावा; Jio से बदल जाएगी भारत में इंटरनेट की दुनिया

मुंबई/नई दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42nd एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) में गुरुवार को मुकेश अंबानी ने 4 जी सर्विस रिलायंस जियो को लॉन्च कर दिया। रिलायंस का ये कदम पूरी तरह से भारत की डिजिटल तस्वीर बदलने वाली होगी। ये सर्विस 5 सितंबर से शुरू होगी, और इसके बाद इसका असर साफ़ नजर आएगा। जियो मार्च 2017 तक देश की 90 फीसदी पॉपुलेशन को कवर कर लेगा। जियो हेल्थ और एजुकेशन के सेक्टर में क्रांति लाएगा। इसकी लॉन्चिंग के बाद भारत टॉप 10 इंटरनेट प्रोवाइडर में शामिल हो जाएगा।


मुकेश अंबानी ने बताया- जियो के पांच पिलर हैं। इन्हीं पर काम करेगी।

1) नेटवर्क: ज्यादातर सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के पास वॉइस कॉलिंग के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर तो है, लेकिन डाटा के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं हैं, जिसे वो बाद में तैयार कर रही हैं। जियो के पास मजबूत डाटा नेटवर्क है। हम मार्च 2017 तक देश की 90% पॉपुलेशन तक नेटवर्क पहुंचा देंगे। आज रिलायंस जियो दुनिया का सबसे बड़ा 4 जी और वॉइस ओवर एलईटी नेटवर्क है। हम भारत को सबसे महंगे डाटा मार्केट से निकालकर दुनिया के सबसे सस्ते डाटा मार्केट में ले जाएंगे।


2) डिवाइस : देश में 70 फीसदी स्मार्टफोन 4जी एलईटी बेस्ड हैं। हम 4जी बेस्ड नया स्मार्टफोन LYF लाए हैं। इसकी कीमत 2,999 रुपए से 5,999 रुपए होगी। वहीं, 4जी एलईटी जियोफाई राउटर 1,999 रुपए में मिलेगा। एंट्री प्राइस को कम से कम रखने पर ध्यान दिया गया है।

3) कंटेंट: कस्टमर जियो टीवी के जरिए 300 से ज्यादा चैनल देख सकेंगे। वहीं, जियो सिनेमा में 6 हजार मूवी और 1 लाख टीवी एपिसोड की लाइब्रेरी होगी। जियो म्यूजिक में 1 करोड़ गाने होंगे। जियो मनी के जरिए आप कैशलेस ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। दिसंबर 2017 तक सभी के लिए ऐप मुफ्त होंगे।


4) सर्विस : रियो की सर्विस प्रॉसेस को रिडिजाइन किया गया है। दिल्ली और मुंबई में यह आज से लागू हो रही है। पूरे भारत में अगले 6 हफ्तों में लागू होगी। एक दिन में 10 लाख यूजर्स को अपने साथ जोड़ सकती है। शुरुआती स्टेप्स जितना हो सके, उतना आसान करना चाहते हैं। आधार कार्ड के साथ ई-केवाइसी लिंक से 15 मिनट में कनेक्शन मिल जाएगा।

5) टैरिफ: हम ग्राहकों को हमेशा पहले रखते हैं। जियो टैरिफ 3 प्रिंसिपल्स पर बने हैं। पहला, ग्राहक केवल एक सर्विस के लिए पेमेंट करेगा, वॉइस या डाटा। इसलिए सभी वॉइस कॉल पूरी तरह मुफ्त होगी। पूरे भारत में कहीं भी रोमिंग चार्ज नहीं देना होगा। दूसरा, डाटा कस्टमर के लिए अफोर्डेबल होना चाहिए। जियो का बेस रेट मार्केट के रेट का दसवां भाग है, जो 5 पैसे एमबी या 50 रुपए/ जीबी है। जितना ज्यादा आप इसका इस्तेमाल करेंगे,यह उतना ही आपके लिए सस्ता होगा। यह दुनिया में सबसे कम रेट हैं।

No comments:

Post a Comment