ब्लॉग में खोजें

Tuesday 8 November 2016

हर वो बात जो 2000 के नए नोटों के बारे में जानना चाहेंगे आप, RBI ने बताए ये 17 फीचर्स

आरबीआई द्वारा जारी 2000 हजार के नोट के नए फीचर्स।

खबरची. केंद्र सरकार ने 9 नवंबर से 500 और 1000 के पुराने नोटों को बंद कर दिया है। इनकी जगह अब 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे। आरबीआई के मुताबिक जल्द ही दो हजार रुपए के नए नोट जारी होंगे। एक प्रेस ब्रीफ जारी कर आरबीआई ने 2000 के नए नोट के फीचर्स बताए हैं।

गहरा गुलाबी रंग का होगा नया नोट, पढ़े 17 फीचर्स
- दो हजार रुपए का नया करेंसी नोट मजेंटा (गहरा गुलाबी) रंग का होगा। इसमें महात्मा गांधी के नई सीरीज वाली फोटो होगी।
- नए नोट में किसी तरह का कोई लेटर नहीं होगा। इसके अलावा इसमें आरबीआई के नए गवर्नर उर्जीत पटेल के सिग्नेचर होंगे।
- नोट के पीछे की तरफ इसका प्रिंटिंग ईयर '2016' पब्लिश होगा। वहीं पीछे की ओर मंगलयान की फोटो होगी।

नोट के आगे और भी पीछे का डिजाइन, ज्योमेट्रिक पैटर्न कलर के हिसाब से होगा।

17 फीचर्स में जानें नए नोट की खासियत
#1. नोट के आगे की तरफ दो हजार रुपए लिखा होगा।
#2. नोट पर दो हजार की लेटेंट इमेज भी होगी। गांधीजी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है। इसमें जितने का नोट है उसकी संख्या लिखी होती है।
#3. नोट में देवनागरी में भी नोट की वैल्यू यानी २००० लिखा होगा।
#4. इसके बीच में महात्मा गांधी की पोट्रेट होगी।
#5. लेफ्ट साइड में छोटे अक्षरों में आरबीआई और दो हजार लिखा होगा।
नोट के लेफ्ट साइड पर ही स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन होगा। 

#6. सिक्युरिटी थ्रेड में ‘भारत’,आरबीआई और 2000 लिखा होगा। नोट को झुकाने पर इसका कलर 'थ्रेड ग्रीन' से 'ब्लू रंग' में बदलेगा।
#7. नोट के दाएं तरफ गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और गवर्नर के सिग्नेचर होंगे। वहीं इसी तरफ आरबीआई का चिन्ह भी होगा।
#8. नीचे से दाएं तरफ रुपए का सिंबल के साथ 2000 लिखा होगा। ये कलर चेंज इंक में लिखा है। जो ग्रीन से ब्लू रंग में बदलेगा।
#9. दाएं तरफ अशोका पिलर, महात्मा गांधी और दो हजार का इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क होगा।
#10. नोट के ऊपर से लेफ्ट साइड और नीचे से राइट साइड नंबर पैनल होगा। पैनल में नंबर बड़े से छोटे होंगे। कमजोर आंखों वालों के लिए महात्मा गांधी की पोट्रेट, अशोक पिलर और ब्लीड लाइन और आइडेंटिटी मार्क उभरा हुआ होगा।
#11. राइट साइड में रेकट्राइंगल का साइन उभरा हुआ होगा। जिसमें 2000 लिखा होगा।
#12. लेफ्ट और राइट साइड सात एंगुलर ब्लीड लाइन उभरी हुई होगी।

नोट की पीछे की तरफ लेफ्ट साइड प्रिंटिंग ईयर छपा होगा। 

पढ़ें नोट के पीछे की तरफ के पांच फीचर्स...

#13.  नोट की पीछे की तरफ लेफ्ट साइड प्रिंटिंग ईयर छपा होगा।
#14. लेफ्ट साइड पर ही स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन होगा।    
#15. पीछे की तरफ लैंग्वेज पैनल बीच में होगा।
#16. मंगलयान की फोटो होगी।
#17. नोट में देवनागरी में नोट की वैल्यू यानी २००० लिखा होगा। पीछे की तरफ इसका डायमेंशन 66mm*16mm भी होगा।